बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर उल्लास, लोहाघाट–चंपावत में कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव।

बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर उल्लास, लोहाघाट–चंपावत में कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव।

लोहाघाट/चंपावत। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का उत्साह उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी देखने को मिला। लोहाघाट और चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण और जयकारों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास आधारित नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा क्रांति कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जीत की खुशी में सभी का मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री निर्मल महाराज, वरिष्ठ नेता कैलाश पांडे, ललित मोहन जोशी, विपिन पचोली, राकेश करायत, योगेश मेहता, बसंत पंगरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि यह जीत देश के राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है। वहीं चंपावत में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सावंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जनार्दन चिलकोटी, वरिष्ठ नेता शंकर दत्त पांडे, एडवोकेट आदित्य मॉम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोगों ने कहा कि आज की राष्ट्रीय परिस्थितियों में भाजपा ही वह पार्टी है जो राष्ट्र को सुरक्षित, सशक्त और स्थिर नेतृत्व प्रदान कर सकती है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement