*चंपावत में ‘मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने की अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील*

*चंपावत में ‘मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने की अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील*

 

चम्पावत 28 नवंबर 2026, सूवि।

 

जनपद वासियों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय, चंपावत में 27, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को ‘मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह शिविर जिला चिकित्सालय एवं कनिष्क सर्जिकल एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (KSSH), देहरादून एवं अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने समस्त जनपद वासियों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि इस स्वास्थ्य शिविर में बाहर के बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को गंभीर बीमारियों के उपचार और जांच के लिए बड़े शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है।

 

शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सक:

हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist)

किडनी रोग विशेषज्ञ (Nephrologist)

न्यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ (Neurologist)

हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ (Orthopaedic)

जनरल फिजिशियन

मिलने वाली निःशुल्क सुविधाएं:

शिविर में आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पी.एफ.टी. (PFT), बी.एम.डी. (BMD) और ई.सी.जी. (ECG) की जांच पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा।

 

स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में आने वाले सभी मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपने पुराने पर्चे एवं जांच रिपोर्ट अवश्य साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9410-550-980 या 7217-009-635 पर संपर्क किया जा सकता है .

Jaya punetha editor in chief.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement