उत्तराखंड में बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण, उधम सिंह नगर के सीडीओ बने चम्पावत के डीएम।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

20 जून 2025

उत्तराखंड में सरकार ने देर शाम बड़े पैमाने पर उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं।

चंपावत: चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में अपर सचिन की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने आज 19 जून को 32 IAS अधिकारियों और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी के स्थानांतरण की सूची जारी की। 2018 बैच के IAS अधिकारी मनीष कुमार चंपावत के नए जिलाधिकारी होंगे। वर्तमान में ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। IAS नवनीत पांडे ने अगस्त 2023 में चंपावत के जिलाधिकारी का कार्य भार संभाला था। कर्मठ, ईमानदार और व्यवहार कुशल IAS नवनीत पांडे के कार्यकाल में चंपावत को विकास की तेज रफ्तार मिली।

 

 Jaya punetha editor in chief ।