माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चम्पावत नगर क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 05 अगस्त 2025

 

*माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चंपावत नगर क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण*

 

*गड्ढा मुक्त सड़कों और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “गड्ढा मुक्त सड़क” अभियान को गति देने तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा एवं उप जिलाधिकारी चंपावत श्री अनुराग आर्य द्वारा नगर क्षेत्र की प्रमुख आंतरिक सड़कों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जीआईसी कनलगांव रोड, गौरल चौड़ रोड, जूप रोड, खटकना रोड, लालूआपानी रोड, ब्लॉक रोड, सर्किट हाउस रोड तथा हेलीपैड मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों पर बने गड्ढों को शीघ्र भरकर सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं मरम्मत व निर्माण कार्यों के दौरान पूर्ण सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) के प्रतिनिधि श्री अंकित आर्य ने बताया कि चंपावत नगर क्षेत्र में ₹160 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हेलीपैड क्षेत्र में 9 लाख लीटर क्षमता वाला जलाशय भी निर्मित किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के उपरांत संबंधित सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य अक्टूबर मध्य तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। बारिश के कारण आंशिक व्यवधान उत्पन्न हुए हैं, परन्तु मौसम अनुकूल होते ही कार्यों में तेजी लाई जा रही है।अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़कों के किनारों का उचित भरान एवं समतलीकरण भी किया जाए, जिससे आवागमन सुरक्षित बना रहे और दुर्घटनाओं की संभावनाएं न्यूनतम की जा सकें।निरीक्षण के दौरान खटकना पुल, जूप मार्ग तथा जिला अस्पताल मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग) की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि मार्ग में बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत की जाए तथा असमान सतहों को समतल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग जिला अस्पताल से जुड़ा हुआ है, जहाँ से गर्भवती महिलाओं एवं आपातकालीन मरीजों की निरंतर आवाजाही होती है, अतः इसका दुरुस्तीकरण शीघ्रता व प्राथमिकता के साथ किया जाए।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद चंपावत के अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई, जल संस्थान के एई श्री पवन सिंह, यूपीसीएल के अधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement