नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक ललित मोहन भट्ट का असमय में हुआ निधन।

नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक ललित मोहन भट्ट का असमय में हुआ निधन।

दिल्ली से बुधवार की सुबह पहुंचेगा पार्थिव शरीर उनके आवास में।

लोहाघाट। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक ललित मोहन भट्ट का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। श्री भट्ट के निधन की सूचना मिलने पर नगर पालिका तथा नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह कलेक्ट्रेट के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्व बीडी भट्ट के एकलौते पुत्र थे। वह अपने पीछे विधवा मां,पत्नी तथा दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलने पर लोगों का उनके आवास में आकर सांत्वना देने के लिए ताता लगा हुआ था। नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी समेत सभी सभासदों, कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों का कहना था कि स्व श्री भट्ट का कार्य व्यवहार बेहद सरल था। उनके निधन से पालिका को गहरा आघात लगा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement