*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा: विकास कार्यों का शिलान्यास और जनसंवाद*।

चंपावत 14 अक्टूबर 2025

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा: विकास कार्यों का शिलान्यास और जनसंवाद*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी, दिनांक 15 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय भ्रमण के लिए जनपद चंपावत पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री श्री धामी अपराह्न 1:05 बजे सर्किट हाउस चंपावत पहुंचेंगे जहां से वह जीजीआईसी ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद, वह 1:15 बजे जीजीआईसी ऑडिटोरियम हॉल चंपावत पहुंचेंगे जहां वह ऑडिटोरियम हॉल में वह विधानसभा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे।

दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री जी जीजीआईसी ऑडिटोरियम हॉल से ग्राम स्वाला के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम स्वाला में वह आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर स्थिति का जायजा लेंगे।

इसके उपरांत, वह अपराह्न 3:50 बजे ग्राम स्वाला से अमोड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। अमोड़ी में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा “वे साइट एमेनिटीज” का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास समारोह के बाद, वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जनता से भेंट मिलन करेंगे, जिसमें ग्राम सिन्याड़ी, सूखीढांक तथा बस्तियां के लोग शामिल होंगे।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इसके पश्चात, सांय 7:30 बजे निजी आवास नगला तराई, खटीमा, उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement