*जनपद के लोहाघाट और चम्पावत में पार्किंग सुविधाओं के विकास को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री ने वित्तीय स्वीकृति का दिया अनुमोदन*
*राजकीय कारागार लोहाघाट की प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग व अन्य कार्यों के लिए 6.73 करोड़ रुपये, चम्पावत रोडवेज स्टेशन की परियोजना के लिए 18.70 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि मंजूर*
*चम्पावत, 27 नवंबर 2026, सूवि।*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में पार्किंग सुविधाओं के विकास से जुड़ी दो परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इसके तहत राजकीय कारागार लोहाघाट में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य कार्यों के लिए 6.73 करोड़ रुपये तथा चम्पावत रोडवेज स्टेशन में आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 18.70 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि मंजूर की गई है।
राजकीय कारागार लोहाघाट में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग बनने से कारागार परिसर में वाहनों को खड़ा करने के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। स्वीकृत धनराशि से पार्किंग के साथ परियोजना में शामिल अन्य प्रस्तावित कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।
चम्पावत रोडवेज स्टेशन में आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की कुल लागत 6,233.44 लाख रुपये है। इसके सापेक्ष 1,870 लाख रुपये की शेष धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन मिलने से निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रोडवेज स्टेशन की परियोजना पूरी होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए व्यवस्थित सुविधा मिलेगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से स्टेशन परिसर में खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
Jaya punetha editor in chief.




