*मा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में चम्पावत जिला अस्पताल में निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों ने लिया लाभ*

*मा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में चम्पावत जिला अस्पताल में निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों ने लिया लाभ*

 

*अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली एवं कनिष्क हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को दिया परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी की गईं निःशुल्क*

 

चम्पावत, 27 नवंबर,2026 सूवि।

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत जिला चिकित्सालय चम्पावत में दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल एवं कनिष्क हॉस्पिटल, देहरादून की संयुक्त मेडिकल टीम द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ लिया।

 

शिविर में नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मनोज, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजीव, जनरल फिजिशियन डॉ. अमित, ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. विनीत एवं कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. लसिका द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मेडिकल टीम द्वारा बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) एवं पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) की जांच भी की गई।

 

शिविर में मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) एवं पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं।

 

मा मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी पहल के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जनपद चम्पावत एवं आसपास के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, समय पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श सुनिश्चित करना तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आमजन तक बढ़ाना है।

 

दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल एवं कनिष्क हॉस्पिटल, देहरादून की संयुक्त मेडिकल टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर से जनपद के लोगों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हुई।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement