पुलिस ने आठ लाख रुपए मूल्य की चरस बरामद कर दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार ।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

2 अगस्त 2025

पुलिस ने आठ लाख रुपए मूल्य की चरस बरामद कर दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

 

इस वर्ष सात माहों के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड मात्रा में मादक पदार्थों को बरामद करने का किया दावा।

चंपावत। पुलिस ने टनकपुर क्षेत्र में लगभग 4 किलो से अधिक चरस बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उत्तराखंड को नशा मुक्त करने की अभियान के तहत इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। पिछले 7माहों के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड मात्रा में चरस सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत दिवस टनकपुर पुलिस द्वारा सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में गर्बियांग निवासी कबीर गर्बियाल से 3.150 केजी तथा नेपाल के जय बहादुर धामी से 880 ग्राम चरस बरामद की। जिसका बाजार मूल्य 8 लाख रुपए बताया जा रहा है। इस बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, वरिष्ठ एसआई पीएस तोमर, एसआईएसटीएफ बीसी जोशी, हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह, एसटीएफ के कमल कुमार,महेंद्र गिरी, किशोर कुमार शामिल थे। एसपी ने बताया कि इस वर्ष गुजरे सात माह के दौरान पुलिस द्वारा 16.58 केजी चरस, 632.13 ग्राम हीरोइन 5केजी,789ग्राम एमडीएमए एवं 980 ग्राम अफीम बरामद की गई। एसपी ने इस सामाजिक माहामारी को समाप्त करने के लिए आम लोगों से अपील की है वे अपने को सादी वर्दी की पुलिस मानकर ऐसे अपराधियों को तत्काल कानूनी गिरफ्त में लेने में सहयोग करे।

उनके सहयोग को पुलिस एकदम गुप्त रखेगी ।

Jaya punetha editor in chief ।