मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश।

Spread the love

 

अल्मोड़ा, 11 मई 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश।

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले शीर्ष 11 विभागों के अधिकारियों के साथ शिकायत निस्तारण के लिए विचार विमर्श हुआ गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को अपनी प्रगति प्रदर्शित करने हेतु 3 दिवस का समय प्रदान करते हुए स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से कोई भी अधिकारी अथवा प्रतिनिधि प्रतिभाग नहीं किया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता से जुड़ी व्यवस्था है तथा जनता की समस्याओं के समाधान में सभी विभागों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करना होगा।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Jaya punetha editor in chief ।