मानेश्वर समाचार।
9 अगस्त 2025
मेहमानों के स्वागत के लिए बालिकाओं द्वारा बनाई जा रही शानदार रंगोली में एसडीएम ने बटाया हाथ।
देवीधुरा बाराही धाम के बग्वाल मेले में आज विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में देवीधुरा की उमा जोशी एवं अंजली राणा द्वारा बनाई जा रही शानदार रंगोली को लोग देखते ही रह गए इस दौरान एसडीएम नितेशडांगर ने भी दोनों बालिकाओं की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी पीठ थपथपाते हुए स्वयं रंगोली में उनका हाथ बताने में लग गई जिसे वहां मौजूद दर्शकों ने तो खूब सराहा ही इससे दोनों बालिकाओं का काफी हौसला भी बड़ा है उनका कहना था कि एसडीम मैम ने हमारे साथ रंगोली बनाने में हाथ बटा कर हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी ।




