*वायरल वीडियो पर जिला खान अधिकारी ने दी जानकारी, अनियमितता मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई*
*खनन पट्टों का संयुक्त सीमांकन पूरा, क्षेत्र में तीन विभागों की गश्त जारी*
चम्पावत, 28 नवंबर 2026, सूवि।*
जनपद में अवैध खनन के संबंध में प्रसारित वीडियो पर जिला खान अधिकारी श्री राहुल रावत ने विभागीय स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि शासन ने वीडियो में उल्लिखित स्थल पर तीन-तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल के दो खनन पट्टे स्वीकृत किए हैं।
श्री रावत ने बताया कि उपखनिज की निकासी शुरू करने से पहले खनन विभाग ने राजस्व और वन विभाग के साथ मिलकर दोनों पट्टों का स्थलीय सीमांकन किया। इस प्रक्रिया में स्वीकृत पट्टों की सीमाएं मौके पर निर्धारित की गईं। सीमांकन पूरा होने के बाद ही स्वीकृत पट्टों से उपखनिज की निकासी शुरू की गई।
जिला खान अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर निगरानी के लिए खनन, राजस्व और वन विभाग संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं। इसके साथ ही तीनों विभाग अपने-अपने स्तर पर भी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Jaya punetha editor in chief.




