शांत बाजार में क्षतिग्रस्त हैंडपंप की मरम्मत, स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत*

*शांत बाजार में क्षतिग्रस्त हैंडपंप की मरम्मत, स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत*

 

*जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर.पी. डोभाल ने संज्ञान लेकर कराई मरम्मत*

 

*चम्पावत, 28 नवंबर 2026, सूवि।*

 

चम्पावत के शांत बाजार में ट्रैक्टर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ हैंडपंप मरम्मत के बाद फिर से चालू हो गया है। हैंडपंप खराब होने से आसपास के निवासियों और राहगीरों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही थी।

 

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री आर.पी. डोभाल ने समस्या का संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम को हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की और हैंडपंप को दोबारा चालू कर दिया।

 

हैंडपंप से पानी मिलना शुरू होने पर स्थानीय निवासियों और राहगीरों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जल संस्थान का आभार जताया।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement