मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से थपलियालखेड़ा टनकपुर विद्युत परियोजना का मार्ग प्रशस्त, केंद्र सरकार से मिली वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति ।

Spread the love

चम्पावत 01 जुलाई, 2026

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से थपलियालखेड़ा टनकपुर विद्युत परियोजना का मार्ग प्रशस्त, केंद्र सरकार से मिली वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति*

*थपलियालखेड़ा टनकपुर विद्युतीकरण परियोजना को केंद्र सरकार से मिली वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति, 0.105 हेक्टेयर भूमि होगी हस्तांतरित*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सीमांत और सुदूर क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जनपद चम्पावत के थपलियालखेड़ा (टनकपुर) में विद्युतीकरण कार्य के लिए सैद्धांतिक (स्टेज-I) स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली 0.105 हेक्टेयर वन भूमि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) को विद्युतीकरण कार्य के लिए हस्तांतरित की जाएगी, जिससे स्थानीय जनता को जल्द ही सुचारू बिजली मिल सकेगी।

इस परियोजना से वर्षों से सुचारू बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को सीधा लाभ होगा, जिससे न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और छोटे व्यवसायों को भी भारी बढ़ावा मिलेगा। बिजली की बेहतर उपलब्धता से स्थानीय लोगों के जीवनस्तर में बड़ा सुधार आएगा और सीमांत क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से सीधे जुड़ सकेगा।

इस विकास कार्य के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा गया है, जिसके तहत वन विभाग द्वारा शारदा वन रेंज में क्षतिपूरक वनीकरण (CA) और औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी आवश्यक शर्तों और पर्यावरण सुरक्षा मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि विद्युत विभाग द्वारा धरातल पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।