राष्ट्रीय जल पुरस्कार की दौड़ में चंपावत: केंद्रीय टीम ने कोलीढेक झील व अक्कल धारा सहित विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा*

चम्पावत

 

*राष्ट्रीय जल पुरस्कार की दौड़ में चंपावत: केंद्रीय टीम ने कोलीढेक झील व अक्कल धारा सहित विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा*

 

जल संरक्षण एवं समग्र जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करते हुए जनपद चंपावत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत की है।

 

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार (National Water Awards) 2026 के अंतर्गत जनपद चंपावत का चयन अंतिम चरण के भौतिक सत्यापन (फिजिकल वैरिफिकेशन) हेतु किया गया है।

 

इसी क्रम में, केंद्रीय निरीक्षण दल द्वारा जनपद के तीन दिवसीय स्थलीय भ्रमण के तृतीय दिवस विभिन्न विकासखंडों में संचालित जल संरक्षण परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की टीम द्वारा स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के अंतर्गत प्रस्तावित लोहाघाट स्थित अक्कल धारा के पुनर्जीवन कार्यों का जायजा लिया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित कोलीढेक झील तथा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटी में निर्मित रूफ वाटर हार्वेस्टिंग टैंक की कार्यप्रणाली व गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। भ्रमण के अगले चरण में केंद्रीय दल ने वन विभाग की भिंगराड़ा रेंज में कैम्पा (CAMPA) योजना एवं ग्रीन इंडिया मिशन के तहत संपादित किए गए विविध जल व मृदा संरक्षण कार्यों, जिनमें सघन वृक्षारोपण, चाल-खाल निर्माण, गली प्लगिंग तथा चेकडैम शामिल हैं, का स्थलीय अवलोकन किया।

 

संपूर्ण तीन दिवसीय सत्यापन अभियान के दौरान जिला सारा (SARRA) सेंटर, चंपावत की टीम ने सभी संबंधित कार्यदायी विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए केंद्रीय दल का सुगम भ्रमण सुनिश्चित कराया। निरीक्षण के उपरांत जल शक्ति मंत्रालय की टीम द्वारा जनपद में जल संवर्धन की दिशा में किए गए नवाचारों, धरातलीय कार्यों की गुणवत्ता तथा जिला सारा टीम के समन्वित प्रयासों की सराहना की गई।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट रविंद्र रावत सहित सिंचाई, पेयजल, वन एवं सारा सहित समस्त संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कार्मि

क उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement