चम्पावत,
- *मा. मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी के प्रयासों से गुलदार प्रभावित ग्राम सूई में बेहतर हुई रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था*
*सीएसआर मद से लगाई गईं पांच सोलर लाइटें, रात में आवागमन में ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा*
*गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास जारी, ग्राम सूई में वन विभाग के कार्मिक लगातार कर रहें गस्त*
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के प्रयासों से सीएसआर मद से गुलदार प्रभावित ग्राम सूई में पांच सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं।
गुलदार प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को रात के समय आवाजाही में विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। गांव के प्रमुख स्थानों पर सोलर लाइटें लगने से रात्रि में रोशनी रहेगी और अंधेरे में आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। बेहतर दृश्यता से ग्रामीणों को आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी। सोलर लाइटों से स्थानीय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने के साथ ऊर्जा की बचत भी होगी।
प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत धिनो पुरुषोत्तम ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए नैनीताल जू से वरिष्ठ पशुचिकित्सक श्री हिमांशु पांगती को बुलाया गया है। वे क्षेत्र में रहकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग की टीम भी गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए अभियान चला रही है। इसके लिए क्षेत्र में छह पिंजरे, 20 ट्रैप कैमरे और तीन लाइव कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही गुलदार से सचेत रहने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।प्रभागीय वनाधिकारी ने लोगों से रात्रि के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की।
Jaya punetha editor in chief.




