चम्पावत 23 सितंबर 2025
*बच्चों में जागरूकता बढ़ाने GGIC में नशा मुक्ति एवं बाल विवाह अभियान आयोजित*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री प्रकाश बृजवाल के नेतृत्व में GGIC, चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान एवं बाल विवाह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम निषेध और अन्य संबंधित कानूनी व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में बच्चों को बाल श्रम, नशा मुक्ति उत्तराखण्ड, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम (POCSO) और विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के संरक्षण एवं मार्गदर्शन से जुड़े विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी सुश्री मीनू पत्त त्रिपाठी (DCPU), चाइल्ड हेल्पलाइन, श्रीमती संतोषी दत्तक ग्रहण अभिकरण (SAA) सुश्री पूजा जोशी और स्थानीय विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर उनके सवालों के समाधान किए और उन्हें नशा व बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री प्रकाश बृजवाल ने बताया कि यह अभियान बच्चों में सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा और कानूनी जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस प्रकार के अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बन सके।
Jaya punetha editor in chief ।




