उत्तराखंड सरकार की MSME नीति से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियां ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 19 जुलाई 2025

 

*उत्तराखंड सरकार की MSME नीति से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियां*

 

*कांडा ग्राम में स्थापित एल्कलाइन वाटर प्लांट – स्वास्थ्य लाभ के साथ आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व और उत्तराखंड सरकार की प्रभावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) नीति के चलते राज्य में उद्योगों की स्थापना को नया बल मिला है। इस नीति ने न केवल स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए हैं, बल्कि युवाओं और ग्रामीण उद्यमियों को वित्तीय सहायता, अनुदान और आवश्यक संसाधनों तक पहुंच प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया है।

 

इसी नीति के अंतर्गत चंपावत जनपद के कांडा ग्राम में स्थानीय उद्यमी श्री राजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा “Oak Mizu” एल्कलाइन वाटर प्लांट की स्थापना की गई है, जो ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार, स्वास्थ्य सुरक्षा और जल गुणवत्ता के क्षेत्र में एक मिसाल बनकर उभरा। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों और उत्तराखंड सरकार की उद्योग अनुदान नीति के अंतर्गत श्री वर्मा को उद्योग विभाग से अनुदान पर ऋण प्राप्त हुआ, जिससे इस प्लांट की स्थापना संभव हो सकी। आज यह प्लांट न केवल उनकी आत्मनिर्भरता का माध्यम बना है, बल्कि इसने चार अन्य स्थानीय लोगों को भी स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया है।

 

इस परियोजना की कुल लागत ₹1 करोड़ 40 लाख रही, जिसमें ₹50 लाख का अनुदान उत्तराखंड सरकार की MSME नीति के अंतर्गत प्राप्त होगा। यह प्लांट वर्तमान में प्रतिदिन 70 से 80 गैलन शुद्ध एल्कलाइन व RO वॉटर का उत्पादन करता है। RO जल ₹60 प्रति गैलन जबकि एल्कलाइन वॉटर ₹100 प्रति गैलन की दर से वर्तमान में चंपावत व लोहाघाट क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा है। इस इकाई से चार स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सशक्त सुधार हुआ है।

 

एल्कलाइन वॉटर का उपयोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और वजन नियंत्रण जैसी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है, साथ ही यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपयोगी होता है। स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण इसकी माँग लगातार बढ़ रही है।

 

श्री वर्मा वर्तमान में अपने उद्योग को और विस्तारित करते हुए एल्कलाइन वॉटर की 1 लीटर, आधा लीटर और 250 मिलीलीटर की बोतल पैकिंग में भी उत्पादन शुरू करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इससे उत्पाद की पहुँच व्यापक स्तर तक हो सकेगी और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक स्थान भी प्राप्त होगा।

 

यह उद्योग न केवल स्थानीय नवाचार और उद्यमशीलता का प्रतीक है, बल्कि यह प्रमाणित करता है कि यदि सरकार की योजनाओं का सही उपयोग हो तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक और लाभकारी उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और नीतिगत समर्थन से उत्तराखंड एक मजबूत औद्योगिक राज्य की ओर अग्रसर है।

Jaya punetha editor in chief ।