जिलाधिकारी के निर्देश पर गोसनी में पेयजल की लैब जांच संपन्न, पानी मिला शुद्ध; कानाकोट योजना भी हुई शुरू ।

चम्पावत 28 अप्रैल, 2026

*जिलाधिकारी के निर्देश पर गोसनी में पेयजल की लैब जांच संपन्न, पानी मिला शुद्ध; कानाकोट योजना भी हुई शुरू*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में विकासखंड पाटी के अंतर्गत गोसनी ग्राम पंचायत में पेयजल गुणवत्ता की शिकायतों का तत्काल प्रभावी निराकरण कर दिया गया है।

ग्रामीणों द्वारा दूषित जल आपूर्ति की आशंका जताए जाने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को गहन जांच के निर्देश दिए थे।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री आर.पी. डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गोसनी क्षेत्र के जल नमूनों को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया था। प्रयोगशाला से प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गोसनी में आपूर्ति किया जा रहा पानी पूरी तरह से स्वच्छ और पीने योग्य (Potable) पाया गया है।

अधिशासी अभियंता श्री आर.पी. डोभाल ने आगे बताया कि ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र में सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कानाकोट वाटर सप्लाई योजना को भी पूरी तरह चालू कर दिया गया है। लैब रिपोर्ट में पानी के मानक सही पाए जाने और नई पेयजल आपूर्ति शुरू होने से अब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement