मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात; मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन और हनुमान गढ़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृति हुई प्राप्त।

चंपावत 06 जून 2026

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात; मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन और हनुमान गढ़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृति हुई प्राप्त*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं तथा धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों को एक और बड़ा बल मिला है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के विकास को रफ्तार देते हुए टनकपुर तहसील के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण बड़ी परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इससे जहां एक ओर मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं और मेला प्रशासन को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर मानस मंदिर माला मिशन के तहत क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों के कायाकल्प की दिशा में भी एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया गया है।

इस वित्तीय अनुमोदन के तहत, *टनकपुर तहसील के अंतर्गत सेलागांव में मां पूर्णागिरि मेले के सुचारू व सुव्यवस्थित संचालन हेतु एक अत्याधुनिक ‘बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन’ का निर्माण किया जाएगा।*

इस पूरी भव्य परियोजना की कुल अनुमानित लागत *₹ 8.54 करोड़ है, जिसके सापेक्ष मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण कार्य को तत्काल गति देने के लिए पहली किश्त के रूप में ₹ 4 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने की मंजूरी दे दी गई है।*

इस बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन के बन जाने से मेला अवधि के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों, सुरक्षा बलों और मेला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, एक ही छत के नीचे प्रशासनिक कार्यों, आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष और वीआईपी जनसुविधाओं का संचालन बेहद सुगमता से किया जा सकेगा, जो मेले के कुशल प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगा।

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड की पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के लिए मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘मानस मंदिर माला मिशन’ के अंतर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के कायाकल्प, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य हेतु ₹ 4.91 करोड़ की पूरी धनराशि स्वीकृत करने का सहर्ष अनुमोदन प्रदान किया है।

इस धनराशि से मंदिर परिसर का भव्य विस्तार किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, पेयजल, सुगम पहुंच मार्ग, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और मंदिर के पारंपरिक स्वरूप को निखारने वाले विशेष नक्काशीदार कार्य शामिल होंगे।

मानस मंदिर माला मिशन के तहत होने वाले इस सौंदर्यीकरण से न केवल स्थानीय धार्मिक पर्यटन को भारी बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की इस उच्च प्राथमिकता वाली घोषणाओं को समयबद्धता और पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि निर्माण कार्यों को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द शुरू कर तय समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement