*मा. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत कि दिशा में महत्वपूर्ण पहल,कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर बिछेंगी सीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स, 55.16 लाख रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन*
*ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम, पर्यटन सुविधाओं के विकास में मिलेगी मदद*
*चम्पावत, 28 नवंबर 2026, सूवि।*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी टाइल्स एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए 55.16 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इस कार्य से गांव के मुख्य मार्गों की सतह में सुधार होगा और ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मार्गों पर टाइल्स बिछने से पैदल आवाजाही आसान होगी। बरसात के दौरान रास्तों पर कीचड़ से होने वाली परेशानी कम करने में भी यह कार्य सहायक होगा। गांव के भीतर नियमित रूप से इन मार्गों का उपयोग करने वाले ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
गांव के मुख्य मार्ग बेहतर होने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और अन्य आगंतुकों को भी आवाजाही में सुविधा मिलेगी। सुगम पहुंच से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह कार्य माननीय मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चम्पावत’ के विजन के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।
Jaya punetha editor in chief.




