टनकपुर : चम्पावत हाईवे के स्वाला के नजदीक तकनीकि खराबी के चलते अनियंत्रित टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त , तीन घायल, टनकपुर में उपचार जारी।

  मानेश्वर समाचार।

19 जून 2025

टनकपुर:(चम्पावत) बुधवार को चम्पावत टनकपुर हाईवे पर टैक्सी में तकनीकि फाल्ट आ जाने के कारण टैक्सी स्वाला के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई , जिसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गए , जिनका टनकपुर के उपजिला अस्पताल में डॉ आफताब अंसारी , वार्ड ब्वाय अर्जुन शर्मा , अनूप चंद सहित मेडिकल टीम द्वारा उपचार किया गया । वाहन में सवार यात्रियों के मुताबित टैक्सी का ब्रेक फेल हो गया था जिसके कारण ये घटना घटित हुई । गनीमत रही को बड़ा हादसा होने से बच गया । अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर के मुताबित दुर्घटना में 30 वर्षीय रुचि जोशी पत्नी अमित जोशी निवासी  बोहरागोठ टनकपुर जिला चम्पावत घायल हो गई ,इसके अलावा 12 वर्षीय आदित्य जोशी निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश मामूली रूप से चोटिल हो गए , जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement