मानेश्वर समाचार।
18 जून 2025
टनकपुर : ( चम्पावत) बनबसा पुलिस ने 0.639 ग्राम स्मैक बरामद कर नेपाल मूल के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।इस आशय की जानकारी पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति से प्राप्त हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में 21 वर्षीय भीम बहादुर धामी पुत्र खड़क बहादुर धामी निवासी तिलाचौड़ वार्ड नं 08 भीमदत्त नगर पालिका कंचनपुर नेपाल के कब्जे से 03.40 ग्राम स्मैक एवं 32 वर्षीय अभियुक्त महेश दत्त जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी के कब्जे से 0.299 ग्राम अवैध स्मैक मय स्कूटी सु0प0प्रा 0 0 – 004 -प- 4577 के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध थाना बनबसा में धारा 8/21/60एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम उ0नि0 अरविंद कुमार हे0का0 मतलूब खान एसओजी, का0 जगदीश सिंह, का0 रमेश कांडपाल और का0 राजेश गिरी मौजूद रहे।




