चोरों ने दुकान की पीछे की खिड़की तोड़कर उड़ाया 40 हजार का सामान।

चोरों ने दुकान की पीछे की खिड़की तोड़कर उड़ाया 40 हजार का सामान।

चंपावत। नगर के छतार वार्ड निवासी ललित मोहन रस्यारा की शांत बाजार स्थित दुकान में शुक्रवार की रात को चोरों ने घुसकर लगभग ₹40हजार मूल्य का सामान चुरा लिया। सुबह जब श्री रस्यारा अपने दुकान में आए तो पीछे की खिड़की का ग्रिल निकला हुआ था तथा चोरों ने लोहे की ग्रिल को काटकर खिड़की से दुकान में प्रवेश किया। श्री रस्यारा द्वारा द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया तथा पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। अभी तक पुलिस किसी नतीजे में नहीं पहुंची है। अलबत्ता उन्होंने भरोसा दिया है कि वह बहुत जल्दी चोरों के निकट पहुंच जाएगी।

श्री रस्यारा के अनुसार चोर उनकी दुकान में रखा ड्राई फ्रूट व अन्य सामान ले उड़े हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 40हजार रुपया आकी गई है। श्री रस्यारा का कहना है कि चोर गरीबी में आटा गीला वाली कहावत सिद्ध कर गए हैं। यदि मेरा चुराया गया समान जल्दी नहीं मिला तो में धरना देने के लिए बाध्य हो जाऊंगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement