मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से टनकपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

चम्पावत,

 

*मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से टनकपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

 

*उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीनों के लिए बनेंगे विशेष कक्ष*

 

*निर्माण कार्य के लिए मंडी परिषद कार्यदायी संस्था नामित, भूमि एवं भवन का विवरण तथा लागत आगणन तैयार करने के निर्देश*

 

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीनों की स्थापना हेतु आवश्यक कक्षों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए मंडी परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

 

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र के क्रम में घोषणा को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में उपलब्ध भूमि एवं भवन का विवरण तैयार करने के साथ ही प्रस्तावित निर्माण कार्य की अनुमानित लागत एवं विस्तृत आगणन तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रस्ताव शासन को अग्रिम कार्यवाही एवं वित्तीय तथा प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रेषित किया जा सके।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं आधुनिकीकरण प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता से टनकपुर, बनबसा, पूर्णागिरि क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इन सुविधाओं के शुरू होने पर मरीजों को महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांच के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Jaya punetha editor in chief .

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement