जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर विभागीय अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर विभागीय अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

 

*सड़कों के सुधारीकरण के साथ नालियों की नियमित सफाई कराएं कार्यदायी संस्थाएं — जिलाधिकारी*

 

*जरूरी स्थानों पर लगाएं संकेतक, सड़क सुरक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें*

 

*दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठा व्यक्ति, दोनों पहनें हेलमेट — पुलिस अधीक्षक*

 

*चम्पावत, 26 नवंबर 2026, सूवि।*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़कों के सुधारीकरण, जल निकासी, यातायात संकेतकों और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) सहित सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को अपने अधीन मार्गों पर सड़क सुधार और रखरखाव के कार्यों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के साथ सड़क किनारे बनी नालियों की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जाए। नालियों में जमा मिट्टी और मलबे को हटाकर पानी की निकासी सुचारु रखी जाए, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो और आवागमन में दिक्कत न आए। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर यातायात संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि चालकों को मोड़ और मार्ग की स्थिति की जानकारी समय रहते मिल सके।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का उपयोग करने वाले लोगों तक यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी सरल भाषा में पहुंचाई जाए। जागरूकता गतिविधियों में हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा निर्धारित गति सीमा के पालन जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाए।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने दोपहिया वाहन चालकों और उनके पीछे बैठने वाले व्यक्तियों से हर यात्रा में हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि कम दूरी की यात्रा में भी चालक और पीछे बैठा व्यक्ति, दोनों हेलमेट का इस्तेमाल करें।

 

बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता एनएच विभोर गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई बी.सी. नैनवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार, यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक अंकित आर्या सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement