जिला पंचायत के जटायु वाहन से लोहाघाट और सिन्याडी में चला स्वच्छता अभियान।

मानेश्वर समाचार।

14 जून 2025

 

*जिला पंचायत के जटायु वाहन से लोहाघाट और सिन्याडी में चला स्वच्छता अभियान*

 

जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को लोहाघाट नगर क्षेत्र और समीपवर्ती इलाकों एवं सिन्याडी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

जिला पंचायत के जटायु वाहन के माध्यम से लोहाघाट क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा सिन्याडी में सड़कों से कूड़ा-कचरा एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। इस दौरान पंचायत कर्मियों की टीम ने नियमित कूड़ा संग्रहण और निस्तारण की महत्ता के बारे में स्थानीय नागरिकों को जागरूक भी किया।

 

जिला पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा ताकि जनपद को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लक्ष्य को निरंतर गति दी जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement