नरेंद्र शर्मा उर्फ “नरेंद्र उत्तराखंडी” को मिली डि – लीट की मानद उपाधि। 

नरेंद्र शर्मा उर्फ “नरेंद्र उत्तराखंडी” को मिली डि – लीट की मानद उपाधि।

लोहाघाट। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा, द्वारा विद्यावाचस्पति (डि – लीट) की मानद उपाधि से नरेंद्र शर्मा उर्फ “नरेंद्र उत्तराखंडी” को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विगत दोनों नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री अरविंद कुमार द्वारा प्रदान की गई। समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् इन्दु भूषण मिश्रा द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री शर्मा ने उन्हें दिए गए सम्मान के प्रति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ परिवार समेत मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। मालूम हो कि नरेंद्र उत्तराखंडी लंबे समय से ग्रामीण समाज के बीच कार्य करते हुए शोषण व अत्याचार के विरुद्ध लगातार आवाज उठाने के साथ वह गरीब एवं दबे कुचले लोगों का एक सहारा बनते आ रहे हैं। जीवन में लंबे संघर्ष में तपतपाएं श्री उत्तराखंडी नौ बार जेल जा चुके हैं। उन्हें मिले सम्मान पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। वर्तमान में श्री उत्तराखंडी “सबका विकास पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement