*राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड बाराकोट में पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन*।

Spread the love

चम्पावत 01 नवंबर 2025

*राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड बाराकोट में पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन*

राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 1 नवम्बर 2026 को जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम रेगडु में एकदिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दयारतोली एवं आगर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दरबान सिंह, मा० ज्येष्ठ प्रमुख बाराकोट, तथा श्री हरगोबिंद सिंह, मा० क्षेत्र पंचायत सदस्य आगर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

पशु प्रदर्शनी में क्षेत्र के 70 पशुपालकों ने अपने लगभग 110 पशुओं के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में गाय, बछिया, बैल एवं अन्य श्रेणियों में श्रेष्ठ पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चैंपियन पुरस्कार श्री चंचल सिंह पुत्र श्री केदार सिंह की भैंस को प्रदान किया गया, जिसे निर्णायक मंडल ने सर्वोत्तम श्रेणी का घोषित किया।

कार्यक्रम में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डॉ. टी.पी. यादव, डॉ. जे.पी. यादव, डॉ. राहुल जोशी, डॉ. सुशोभित सिंह, डॉ. जतिन, श्री हिमांशु जोशी, श्री अनिल वर्मा, श्री जयंत गोस्वामी सहित पशुपालन विभाग का समस्त कार्मिक दल उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

Jaya punetha editor in chief ।