पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता ।

चम्पावत 28 मई, 2026

*पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता*

तीन माह से बंद पड़े मकान का 1800 रुपये बिजली बिल आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत श्री विजय कुमार सकारिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि संबंधित उपभोक्ता श्री दिनेश सुतेड़ी द्वारा 19 जनवरी 2026 के बाद से बिजली बिल जमा नहीं किया गया था। उस समय उपभोक्ता पर 1731.90 रुपये की बकाया धनराशि लंबित थी।

उन्होंने बताया कि जिस अवधि में मकान बंद होने की बात कही जा रही है, उस दौरान मात्र 79 रुपये का नया बिल बना है। इस प्रकार पूर्व बकाया राशि को जोड़ने पर कुल देयक लगभग 1810 रुपये हुआ है।

अधिशासी अभियंता ने कहा कि विभागीय अभिलेखों एवं बिलिंग विवरण के अनुसार जारी किया गया बिल पूरी तरह सही है। उपभोक्ताओं को वर्तमान खपत के साथ-साथ पूर्व में लंबित बकाया राशि का भुगतान भी करना होता है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement