समृद्ध ग्राम पंचायत योजना के तहत ग्राम पंचायत डिजिटल एक्सेस कमेटी की होगी समीक्षा* ।

चम्पावत 14 सितम्बर 2025

*समृद्ध ग्राम पंचायत योजना के तहत ग्राम पंचायत डिजिटल एक्सेस कमेटी की होगी समीक्षा*

दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित समृद्ध ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत डिजिटल एक्सेस कमेटी की जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी। यह कमेटी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करेगी। समीक्षा का उद्देश्य जनपद में दूरसंचार सेवाओं, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी तथा डिजिटल सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करना है। इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) भी समन्वयक की भूमिका निभाएगी।

ग्राम पंचायत डिजिटल एक्सेस कमेटी का गठन इस प्रकार होगा :

1. ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्य (ग्राम प्रधान/सरपंच) – पदेन सदस्य (अध्यक्ष)।

2. पंचायत सचिव – पदेन सदस्य (सदस्य-संयोजक)।

3. ग्राम पंचायत क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्राथमिक/हाईस्कूल के प्रधानाचार्य अथवा शिक्षक (अध्यक्ष द्वारा नामित) – सदस्य।

4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक कृषि सहकारिता सोसाइटी (PACS)/कृषि विज्ञान केंद्र का एक प्रतिनिधि (यदि ग्राम पंचायत में उपलब्ध हो, अध्यक्ष द्वारा नामित) – सदस्य।

5. ग्राम स्तरीय उद्यमी/स्वयं सहायता समूह/NGO (यदि ग्राम पंचायत में उपलब्ध हो, अध्यक्ष द्वारा नामित) – सदस्य।

6. भारत नेट उद्यमी (BNUs) – जो भारत नेट प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर फाइबर टू द होम (FTTH) सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, वे प्रत्येक बैठक में स्वतः उपस्थित रहेंगे – सदस्य।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement