जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में टनकपुर में बीएलए-1 एवं बीएलए-2 का प्रशिक्षण संपन्न।

Spread the love

चंपावत 29 मई 2026

*जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में टनकपुर में बीएलए-1 एवं बीएलए-2 का प्रशिक्षण संपन्न*

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग द्वारा अपनी तैयारियां व्यापक स्तर पर तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में इस पूरे पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग करना और पुनरीक्षण अभियान को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के तहत प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को *तहसील टनकपुर में भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट-1 (बीएलए-1) और बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया*, जो सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची को अद्यतन करने, नए नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम हटाने और त्रुटियों को सुधारने की बारीक प्रक्रियों से अवगत कराया गया ताकि वे बूथ स्तर पर अपना रचनात्मक सहयोग दे सकें।

टनकपुर में आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर जीवन कलौनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल, तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा दीपक बदलाकोटी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर ऋषभ उनियाल सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े कई अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।