मानेश्वर समाचार।
16 जून 2025
टनकपुर (चम्पावत ) नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभासदो का आंदोलन अधिशासी अधिकारी से वार्ता के बाद तीन दिन के लिए स्थगित हो गया है,अब उन्होंने 19 जून को नगर पालिका में तालाबंदी किए जाने का ऐलान किया है। सभासदों के मुताबिक दो दिन का सरकारी अवकाश और पारिवारिक कारणों से चेयरमैन का आउट ऑफ स्टेशन होने के कारण सोमवार का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित किया गया है, जो समाधान न होने की दशा में 19 जून से किया जाएगा ।
इस दौरान सभासद हसीब अहमद, वकील अंसारी, दिनेश कुमार, दिलदार अली, वर्षा शर्मा, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह और सविता बिष्ट मौजूद रहे।




