सारदा नदी के तेज बहाव में डूब रहे दो बालकों को पुलिस के जवानों ने बचाया।

मानेश्वर समाचार।

16 जून 2025

टनकपुर (चम्पावत ) चम्पावत मां पूर्णागिरी के दर्शनों को अपने परिजनों के साथ आए यूपी के दो बालक सारदा नदी में नहाने के दौरान डूबने लगे । जिन्हें पुलिस के जवानों ने डूबने से बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 11 वर्षीय योगेश पुत्र श्री शिवकेश निवासी ग्राम सुनगढ़ी जिला कासगंज उत्तर प्रदेश पर 10 वर्षीय अभय पुत्र श्री भानुप्रताप निवासी मानपुर तहसील बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश सारदा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी व तेज बहाव में आकर डूबने लगे । बाढ़ राहत दल के जवानों ने दोनों बच्चों को बचाते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की बचाव टीम में मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी जावेद खान, गोकुल सिंह, पंकज बिष्ट, राहुल नाथ के अलावा जल पुलिस कर्मी रविन्द्र चौधरी पहलवान मौजूद रहे।

 Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement