विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज में योग अभ्यास आयोजित।

मानेश्वर समाचार।

05 जून 2025

 

*विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज में योग अभ्यास आयोजित*

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून को राजकीय नर्सिंग कॉलेज चंपावत में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी श्री नवीन चंद्र पंत, प्रभागीय वन अधिकारी चंपावत के निर्देशन में संपन्न हुआ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज में योग अभ्यास आयोजित।

 

इस अवसर पर प्रतिभागियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य तन, मन और पर्यावरण – तीनों के सामंजस्य को सुदृढ़ करना रहा।

 

योग अभ्यास सत्र में जिला स्तरीय अधिकारीगण, आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, साथ ही राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

Jaya punetha editor in chief संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement