युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का विजन साकार: रोजगार प्रयाग और कौशल उन्नयन योजनाओं से जुड़े छात्र*

Spread the love

चंपावत

 

*युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का विजन साकार: रोजगार प्रयाग और कौशल उन्नयन योजनाओं से जुड़े छात्र*

 

*चम्पावत के राजकीय विद्यालयों में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित; 135 विद्यार्थियों को मिली स्वरोजगार व कौशल विकास योजनाओं की जानकारी*

 

*टनकपुर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘स्किल प्रतियोगिता 2026’ का प्रचार-प्रसार; SIDH पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का कराया गया पंजीकरण*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वरोजगार एवं कौशल विकास के विजन के अनुरूप तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत द्वारा सोमवार को राजकीय इण्टर कालेज बरदाखान तथा राजकीय इण्टर कालेज, कामाज्यूला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रोजगार पंजीयन प्रक्रिया, रोजगार प्रयाग पोर्टल की कार्यप्रणाली, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के माध्यम से मिलने वाले अवसरों, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्किल प्रतियोगिता 2026 तथा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया गया।

उक्त करियर मार्गदर्शन एवं काउंसिलिंग सत्रों में दोनों विद्यालयों के कुल 135 छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

 

इसके अतिरिक्त युवाओं को कौशल विकास व रोजगार के अवसरों से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को टनकपुर स्थित विभिन्न उच्च, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में ‘स्किल प्रतियोगिता 2026’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया गया।

 

सेवायोजन विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) टनकपुर, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर तथा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान टनकपुर में विशेष सत्रों का आयोजन किया गया।

 

इन सत्रों के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिताओं के महत्व, उपयोगिता तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इसके साथ ही, विद्यार्थियों को डिजिटल मंच से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के सिद्ध (SIDH – Skill India Digital Hub) पोर्टल पर अभ्यर्थियों का मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराया गया।

 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं की तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा।

 

सेवायोजन विभाग द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

इस दौरान विभागीय अधिकारी, कार्मिक, शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं व अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।