लोहाघाट में स्वास्थ्य, सेवा पखवाड़े के तहत विशेष चिकित्सक शिविर, 623 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श*

चम्पावत,

 

*लोहाघाट में स्वास्थ्य, सेवा पखवाड़े के तहत विशेष चिकित्सक शिविर, 623 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श*

 

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में उप जिला अस्पताल लोहाघाट में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के तहत विशेष चिकित्सक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कुल 623 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

 

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान निःशुल्क एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

 

महिलाओं के लिए विशेष रूप से ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा, ताकि उन्हें उपचार के लिए बड़े अस्पतालों अथवा शहरों की ओर न जाना पड़े।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को शिविर में तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

 

शिविर को सफल बनाने में सीएमएस डॉ. वीराज राठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानप्रकाश शर्मा, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा एवं डॉ. करण बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

 

इसके अलावा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश पंत, उमेश जोशी, आईटीसी काउंसलर निर्मल मुरारी, आशा समन्वयक निर्मला पुनेठा, टीबी क्लिनिक से रामनारायण खर्कवाल सहित सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement