स्वच्छता, फिट इंडिया और नशा मुक्ति अभियान के संदेश के साथ गौरलचौड़ मैदान में गूंजा बालिका वॉलीबॉल का उत्साह*।

चम्पावत 18 सितम्बर 2025

*स्वच्छता, फिट इंडिया और नशा मुक्ति अभियान के संदेश के साथ गौरलचौड़ मैदान में गूंजा बालिका वॉलीबॉल का उत्साह*

स्वच्छता पखवाड़ा, फिट इंडिया एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत गौरलचौड़ मैदान, चम्पावत में ओपन बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रारंभिक मुकाबलों के बाद हुए सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मैच बेहद रोमांचक रहे।

पहले सेमीफ़ाइनल में जीजीआईसी ए ने लोहाघाट को (19-21, 21-18, 17-19) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफ़ाइनल में गोरल क्लब बी ने गोरल क्लब ए को (21-15, 15-21, 16-14) से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला गोरल क्लब बी और जीजीआईसी चम्पावत के बीच खेला गया, जिसमें गोरल क्लब बी ने (22-20, 16-21, 10-08) से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया। जीजीआईसी चम्पावत उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका अर्पित, अंकित एवं निशा ने निभाई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। *प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण श्री श्याम नारायण पांडेय, उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति द्वारा किया गया।* इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री बिष्ट ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद स्तर पर आगामी दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों एवं विभागीय योजनाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में हॉकी प्रशिक्षक मनीषा जोशी, कृष्ण कुमार, प्रकाश सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में चंद्र शेखर ओली, सुनील जोशी, कमल सिंह, मुन्ना राय सहित अनेक खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और बालिका वर्ग की टीमों का उत्साहवर्धन किया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement