न्याय की यात्रा में जनता की भागीदारी : नालसा का अभिनव अभियान*।

Spread the love

चम्पावत 18 सितम्बर 2025

*न्याय की यात्रा में जनता की भागीदारी : नालसा का अभिनव अभियान*

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस, 2025 के अवसर पर एक विशेष जनभागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि देश की जनता न्यायालय में न्याय पाने की प्रक्रिया के दौरान अपने अनुभवों को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करे। प्रतिभागियों को अपने अनुभव को रंगीन फोटो, पेंटिंग, स्केच अथवा 01 मिनट का मोबाइल वीडियो के रूप में प्रस्तुत करने का आमंत्रण दिया गया है। चयनित श्रेष्ठ कृतियों को माननीय नालसा द्वारा 08-09 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रतिभागी अपनी मूल (स्वयं निर्मित) प्रविष्टियाँ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत को ई-मेल dlsachp5@gmail.com अथवा व्हॉट्सऐप नंबर 9456362650, 8859531898 पर भेज सकते हैं। यह आवश्यक है कि फोटो, पेंटिंग, स्केच या वीडियो मौलिक हो और कहीं से लेकर प्रस्तुत न किया गया हो।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत ने इस खुले आमंत्रण में जनमानस की अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा है कि – “आपकी भागीदारी ही न्याय की सच्ची यात्रा को पूर्णता प्रदान करेगी।”

Jaya punetha editor in chief ।