टनकपुर में पुलिस ने 5.32 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

Spread the love

  मानेश्वर समाचार।

11 जून 2025

टनकपुर : (चंपावत )नशे की विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में टनकपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस टीम  सालवानी जंगल क्षेत्र से एक नशा तस्कर के कब्जे से 5.32 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसके विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर  न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षन मे मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने वरिष्ठ उप निरीक्षक पुरन सिंह तोमर के नेतृत्व मे सलवनी जंगल के बीच क्षेत्र से अभियुक्त 22 वर्षीय अर्जुन सक्सेना पुत्र स्व 0 श्री मुकेश सक्सेना निवासी लाल इमली पड़ाव, निकट तहसील वार्ड नंबर 7, टनकपुर जिला चंपावत को 5.32 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । पुलिस टीम में व0उ0नि0 पुरन सिंह तोमर, हे0कानि 0 कमल कुमार और हे 0 कानि 0 जगबीर सिंह मौजूद रहे ।

Jaya punetha editor in chief ।