चंपावत ,
*मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार वर्ष 2026-27′ के लिए 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*
निदेशालय, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ वर्ष 2026-27 हेतु पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि यह पुरस्कार राज्य के ऐसे बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने असाधारण साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए संकट या विषम परिस्थितियों में अनुकरणीय व साहसिक कार्य किया हो।
पुरस्कार हेतु आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक आवेदक विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://wecduk.in के माध्यम से दिनांक 27 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 सायंकाल 05:00 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑफलाइन अथवा डाक के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्र किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, शर्तें एवं आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecd.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए आईटी सेल निदेशालय के दूरभाष नंबर 8193991148 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, विस्तृत जानकारी हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, चंपावत से भी संपर्क किया जा सकता है।




