आयुक्त दीपक रावत ने सर्किट हाउस निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की*।

चम्पावत 28 नवंबर, 2025

*आयुक्त दीपक रावत ने सर्किट हाउस निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की*

*गुणवत्ता व गति पर जोर: आयुक्त रावत ने दिए कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश*

आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप चम्पावत पहुँचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

हेलीपैड से सीधे श्री रावत निर्माणाधीन सर्किट हाउस के निरीक्षण हेतु पहुँचे, जहाँ उन्होंने कार्य प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। आयुक्त ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस का निर्माण समयबद्ध और मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि क्षेत्र में आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement