बकोड़ा (20 सितम्बर) एवं ककनई (24 सितम्बर) ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे जनता मिलन कार्यक्रम* ।

चम्पावत 18 सितम्बर, 2025

*बकोड़ा (20 सितम्बर) एवं ककनई (24 सितम्बर) ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे जनता मिलन कार्यक्रम*

मुख्य विकास अधिकारी चम्पावत डॉ. जी.एस. खाती ने अवगत कराया है कि जनपद की दूरस्थ ग्राम पंचायतों में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सीधे प्रशासन के संज्ञान में लाना एवं उनका त्वरित निस्तारण करना है।

जनता मिलन कार्यक्रम की प्रस्तावित तिथियाँ एवं स्थान निम्नवत् हैं—

1. ग्राम पंचायत बकोड़ा

(न्याय पंचायत सिमियाउरी)

स्थान : प्राथमिक विद्यालय बकोड़ा

समय : प्रातः 11:00 बजे से

तिथि : 20 सितम्बर, 2025

2. ग्राम पंचायत ककनई

(न्याय पंचायत बमनजौल)

स्थान : राजकीय इंटर कॉलेज, डांडा ककनई, बुडम

समय : प्रातः 11:00 बजे से

तिथि : 24 सितम्बर, 2025

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन जनता मिलन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान की दिशा में कार्यवाही की जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement