जनपद स्तरीय जल समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न* ।

Spread the love

चम्पावत 18 सितम्बर 2025

*जनपद स्तरीय जल समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न*

जिला सभागार में आज जनपद स्तरीय जल समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न जल जीवन मिशन योजनाओं, पेयजल परियोजनाओं एवं जल संरक्षण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए तथा कार्यों की निगरानी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ की जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विद्यालयों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय में पेयजल संकट की स्थिति न हो। सभी विद्यालयों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही जल संरक्षण के कार्यों को और गति देने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों से भी उनके गांवों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति जानी गई तथा उनसे आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं व सुझावों को प्राथमिकता के साथ योजनाओं में सम्मिलित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों को और अधिक तेज गति देने तथा जनसामान्य को इस अभियान से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, सहित अधिशासी अभियंता पेयजल निगम, जल संस्थान, जल जीवन मिशन इकाई के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।