आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोहाघाट में किराना स्टोरों का किया औचक निरीक्षण*

चंपावत ,

 

*आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोहाघाट में किराना स्टोरों का किया औचक निरीक्षण*

 

*मिलावटखोरी पर नकेल कसने हेतु कुट्टू आटा व व्रत सामग्री के लिए गए नमूने, सीलबंद पैकेट बिक्री के दिए सख्त निर्देश*

 

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए लोहाघाट क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान उपयोग होने वाले कुट्टू के आटे एवं अन्य व्रत संबंधी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, संग्रह व विनिर्माण की जांच करना तथा आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

 

गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लोहाघाट क्षेत्र स्थित विभिन्न जनरल व किराना स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के रख-रखाव, स्वच्छता मानकों और उनके एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस व पंजीकरण की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण की इस कार्यवाही के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों—कुट्टू आटा, बेसन एवं साबूदाना के कुल 03 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर प्रेषित किए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित समस्त खाद्य कारोबारियों एवं किराना व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि नवरात्र त्यौहारों के दौरान विशेष रूप से कुट्टू का आटा केवल सीलबंद पैकेट में ही विक्रय किया जाए। इन पैकेटों पर निर्माण एवं उपयोग की तिथि, विनिर्माता/पैकर का पूर्ण पता तथा एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस या पंजीकरण संख्या अनिवार्य रूप से अंकित होनी चाहिए।

 

इसके अतिरिक्त, व्यापारियों को व्रत की अन्य सभी सामग्री को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से रखने, बेचने तथा सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय केवल पक्के बिलों के आधार पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी तथा सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement