नहीं रहे शिक्षाविद गणेश दत्त चौबे , देहरादून में हुआ निधन । हरिद्वार में रविवार को होगा अंतिम संस्कार ।

मानेश्वर समाचार।

26 जुलाई  2025

नहीं रहे शिक्षाविद गणेश दत्त चौबे, देहरादून में हुआ निधन। हरिद्वार में रविवार को होगा अंतिम संस्कार।

 

लोहाघाट। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चौबे परिवार के स्वर्गीय शिरोमणि चौबे के जेष्ठ पुत्र गणेश दत्त चौबे का 75 वर्ष की आयु में देहरादून में निधन हो गया है। वह अपने पुत्र विवेक के साथ वहां रह रहे थे तथा पिछले 6 माह से बीमार थे। जीआईसी के प्रवक्ता श्याम चौबे के अग्रज स्वर्गीय श्री चौबे राजकीय इंटर कॉलेज, सुई के प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए थे। उनका क्षेत्र में शैक्षिक जागृति लाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय श्री चौबे ने 14 माह पूर्व अपने अनुज त्रिभुवन को खोया था। तब से उन्हें काफी आघात लगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, बीईओ घनश्याम भट्ट, शिक्षक नेता गोविंद बोहरा,रमेश देव, जगदीश अधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी, सहित तमाम शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनेतिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।श्री चौबे के अनुज श्याम चौबे के अनुसार उनका क्रियाकर्म संस्कार लोहाघाट के छमन्या चौड़ स्थित आवास में किया जाएगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement