राजस्व व अन्य बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने ली मासिक समीक्षा बैठक कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 26 जुलाई 2025

*राजस्व व अन्य बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने ली मासिक समीक्षा बैठक – कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में राजस्व एवं अन्य विभागीय बिंदुओं के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भू-राजस्व वसूली, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा राजस्व न्यायालयों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-राजस्व संग्रहण में गति लाई जाए तथा पटवारियों की फील्ड में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विविध ओस (मिसलेनियस ड्यूज़ )की वसूली प्राथमिकता से कर शीघ्र समाप्त की जाए।

 

उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि धारा 143 से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, सभी पुराने वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसीलदारों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि न्यायालयों में लंबित वादों का प्राथमिकता से निस्तारण करें।

 

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों के समाधान हेतु तहसील स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके और प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता बनी रहे।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, लोहाघाट नितेश डांगर, टनकपुर आकाश जोशी, तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी, टनकपुर जगदीश गिरी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement