मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन, चम्पावत के विकास को गति, ग्राम पंचायत पचनई में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु 30 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति*

चम्पावत

 

*मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन, चम्पावत के विकास को गति, ग्राम पंचायत पचनई में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु 30 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति*

 

*मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रियान्वयन से चम्पावत में बढ़ेगी सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी विजन और क्षेत्रवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप, जनपद चम्पावत के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया की मा0 मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचनई में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए की गई घोषणा के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30.00 लाख (तीस लाख मात्र) रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

 

इस बहुआयामी विकास योजना के माध्यम से मेला स्थल पर आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ मेलों और आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं व आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

 

उन्होंने कहा शासन द्वारा इस धनराशि के पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपयोग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं,

Jaya punetha editor in chief .

.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement