चम्पावत,
*धौन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया*
*सीमांत क्षेत्र के युवाओं का खेलों से जुड़ना सराहनीय, नशे से दूर रहने की अपील*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने धौन क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैदान में पहुंचने पर नौनचूला क्रिकेट कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने 04 से 13 नवंबर तक आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए नौनचूला क्रिकेट कमेटी की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खेलों को बढ़ावा दिये जाने हेतु निरंतर सकारात्मक प्रयास किये जा रहें हैं ऐसे मे स्थानीय युवाओं द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं का खेलों से जुड़ना सराहनीय है। स्थानीय स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। जिलाधिकारी ने युवाओं से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने, खेल भावना के साथ खेलने और नशे से दूर रहने की अपील की।
इस अवसर पर नौनचूला क्रिकेट कमेटी ने खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट उपलब्ध कराए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।इस दौरान आयोजन समिति के नवीन रावत, शंकर भट्ट, चन्द्र प्रकाश भट्ट, बंशीधर भट्ट, अमित सिंह और रविन्द्र भट्ट सहित खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief.




