खेतीखान, पाटी एवं देवीधुरा में नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया गया गर्मजोशी के साथ स्वागत ।
ऑप्शनल कर्मियों पर एस्मा थोपने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कहा भाजपा ने आंप्शनल कर्मीयों पर एस्मा थोप कर खोल दी है अपनी कब्र।
लोहाघाट। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल का खेतीखान, पाटी एवं देवीधुरा आदि स्थानों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए आंप्शनल कर्मीयों पर एस्मा थोपने की कड़े शब्दों में निन्दा की कहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कहा जिन उपनल कर्मीयों ने भाजपा को सत्ता में लाने का कार्य किया था उन्हीं युवाओं के उपर एस्मा थोप कर अब भाजपा ने अपनी कब्र खोद ली है। उन्होंने कहा उपनल कर्मीयों की न्यायोंचित मांगों को पूरा करने के लिए कांग्रेस उन पिछे चट्टान की तरह खड़ी रहेगी। देवीधुरा बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस ने व्यापक जनसंपर्क चलाते हुए भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला।
कांग्रेस ने बेरोजगार ऑप्शनल कर्मियों पर एस्मा लागू करने को लोकतंत्र विरोधी कदम बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं की आवाज से डर रही है और उन्हें दबाने के लिए दमनकारी कानूनों का सहारा ले रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं को ‘अपराधी’ की तरह देखने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिभुवन चम्याल की अगुवाई में हुए इस उग्र प्रदर्शन ने देवीधुरा में माहौल को पूरी तरह राजनीतिक बना दिया।
त्रिभुवन चम्याल ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं से संवाद करने के बजाय दमन पर उतारू है। उन्होंने कहा,
“एस्मा लागू करके सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि वह युवाओं की समस्याओं से भाग रही है। यह कानून सरकार की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक है।”
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार रोजगार देने में विफल रही है और अब युवाओं की आवाज उठाने पर उन्हें सजा देने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा, “यह सरकार जनता और युवाओं से पूरी तरह कट चुकी है। एस्मा लागू कर भाजपा ने लोकतंत्र की नींव पर प्रहार किया है।”
प्रदर्शन के दौरान बाजार में गगनभेदी नारे गूंजते रहे और बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के विरोध में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
मुकेश जोशी, नन्द किशोर, रमेश, राम प्रकाश मेहरा, गोकुल कोहली, मनोज मेहता, दीपक चन्द्र, नरेंद्र नाथ सिंह, गंगा सिंह, मुरली मनोहर, कैलाश चन्द्र, मदन बोहरा, आशिष भट्ट
आदि मौजूद रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



